गुरुवार, 17 मई 2012

बुधवार, 9 मई 2012


                        पत्रकारिता
एक नवोदित छायाकार ने , भूख से बिलखते एक नवयुवक को देखा तो वह करुणा से भर गया। उसने उसे एक वक्त के भोजन के पैसे दे कर उसका चित्र उतार लिया।
चित्र को एक बहुचर्चित पत्रिका मे छपने के लिए यह सोच कर भेजा कि इसे देख कर लोगों को मालुम होगा कि कृषि प्रधान देश मे कितनी भूख है।
संपादक ने उसे ‘डाक्टरों की सलाह’ नामक कॉलम मे छापा और शीर्षक दिया
             गंदी आदतों का फल भोगता एक युवक

मेरी पसंद

हैं   आप  माहताब  तो  बेशक  हुआ  करें
रोशन  यहाँ  चराग है  बचकर चला   करें
एक  और  मुलाकात  को वो  बेकरार   हो
बस पहली मुलाक़ात पे इतना खुला करें
हमने दवा तो की मगर रिश्ते न बच सके
अब  दूरियां  निभा सकें आओ दुआ  करें
खामोशियों का और ही मतलब न ले कोई
होठों का इस्तेमाल  भी थोडा किया  करें
जाती हैं हिचकियाँ हमें मुश्किल में डाल के
'तनहा' का नाम रात को कम ही लिया करें

सूरज की चमकार सिर्फ गगन मे कब है 
सीमित कोई महकार चमन में कब है
अपनत्व से बन जाती है दुनिया अपनी
जो बात प्रेम में है वो धन में कब है

चौखट पे जो दिया है वो नारी की देन है
जो फूल खिल रहा है वो नारी की देन है
नारी ने बचपने में घरौंदे बनाए हैं
जो घर की कल्पना है वो नारी की देन है
   फ़ैज
जंगल में सांप, शहर में बसते हैं आदमी
सांपों से बचके आये तो डसते हैं आदमी । ------ फ़ैज





शनिवार, 5 मई 2012

      घर

यहां साड़ी मांगती,
फीस मांगती बहन है।
घड़ी मांगता,
रोजगार ढूंढता भाई है।
यहां तनख्वाह पूछती
पत्नी है।
प्यार चाहते बच्चे हैं।
यहां कुछ भी नहीं मांगती मां है।
और कुछ न कहता
सिर्फ देखता हुआ पिता है।