(1)
मंच दर्शन बनाम धार्मक आयोजन
नागेन्द्र शर्मा
समाचार पत्र पत्रिकाएँ समय समय पर सभ्य मानव
समाज मे एक सजग प्रहरी की भूमिका का निर्वाह करती आ रही है। इसी भूमिका के निर्वहन
के रुप मे 31 दिसंबर 2012 के प्रातः खबर के अंक मे मारवाड़ी युवा मंच के दर्शन पर
की गई चर्चा बड़ी समयोपयोगी,समाजोपयोगी मानी जायेगी। साथ ही यह चर्चा समाज के
प्रमुख युवा संगठन मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों व पदाधिकारियों को अपने दर्शन को
दुरुस्त करने की प्रेरणा भी देगी। इसके अलावा समाज विकास की दिशा मे चिंताशील ब्यक्तियों को भी मारवाड़ी समाज की अलग
अलग ईकाइयों के द्वारा कथा-कीर्तन के वृहत् आयोजनो की उपयोगिता पर मनन कर समाज को एक
नया दिशानिर्देश देने की प्रेरणा मिलेगी। श्रीमद्भागवत कथा, रामायण कथा या तो फिर
शिवपुराण कथा के आयोजनो की सार्थकता पर कहीं भी असहमति नहीं हो सकती। लेकिन जब
इनके आयोजन समाज
(2)
की अलग अलग ईकाइयों के द्वारा अलग अलग संतो के द्वारा किया जाता है तो हर ईकाइ
के प्रत्येक समर्थ व असमर्थ सदस्यों को खर्च का अधिक बोझ उठाना पड़ता है। ये आयोजन
यदि पूरे मारवाड़ी समाज के तत्वावधान मे हो तो समाज के लोगों को तुलनात्मक रुप से
खर्च कम उठाना पड़ेगा। मै मानता हूं कि ये बातें आलोच्य मुद्दे का विषयांतर है
लेकिन फिर भी आलोच्य विषयान्तर्गत इसकी अहमियत अवश्य है। क्योंकि इस तरह के आयोजनो
मे भी मंच की प्रत्येक्ष या अप्रत्यक्ष भागीदारी का अनुभव मैने स्वयं किया है।
‘मंच
दर्शन बनाम धार्मिक आयोजन’ शीर्षक चर्चा मे मंच के
पुरोधाओं ने इस चर्चा को सार्थक बनाते हुए अपने अपने विचार ब्यक्त किए। इनमे शामिल
हैं श्री प्रमोद सराफ, अरुण बजाज, पवन सीकरिया और अनिल जैना। मंच के गठन से ले कर मंच
को आज तक के सशक्त स्तर तक पहूंचाने मे इनकी महति भूमिका रही है और आज भी मंच को
इनका पूरा सहयोग मिलता आ रहा है।
प्रातः खबर ने श्री सराफ को मंच के भीष्म पितामह, संस्थापक व प्रखर वक्ता के
रुप मे पाठकों से उनकी पहचान कराते हुए इस
विषय पर उनकी राय जानने पर श्री सराफ ने साफ कहा कि भजन मंडलियां तथा सत्संग मंडलियां
मंच के अतिक्रमण का शिकार होती जा रही है और यह अतिक्रमण
(3)
मंच के बहुलतावादी चरित्र पर आधात करती है। मै मारवाड़ी समाज का एक अंग होने
के नाते श्री सराफ के प्रति अपनी असहमति
ब्यक्त करना चाहूंगा। बड़ी विनम्रता पूर्वक यह भी कहना चाहूंगा कि यह अतिक्रण नहीं
बल्कि एक संस्था को दूसरी संस्था का सहयोग है। यदि यह सहयोगिता नही रहेगी तो समाज
की विभिन्न संस्थाओं के बीच सामंजस्य का अभाव होता चला जायेगा और उनमे परस्पर दूरी
बढ़ती चली जायेगी। मेरा मानना है कि श्री सराफ ने गुवाहाटी, तिनसुकिया और नगांव मे
होने वाली मंडलियों के आयोजनो को ध्यान मे रख कर यह मतब्य दिया होगा। क्योकि इन तीनो
शहरों मे ही मारवाड़ी युवक कार्यकर्ताओं की संख्या तुलनात्मक रुप से ज्यादा है।
मै अपर असम के एक छोटे से शहर गोलाघाट से हूं। इस शहर मे भजन और सत्संग जैसे
आयोजनों मे उन्ही युवकों को जुड़ना पड़ता है जो मंच के बैनर तले कार्य करते आये
हैं। हां इनके सीने पर मंच का बिल्ला नही रहता और न ही हाथ मे मंच का ध्वज। बिल्ला
और ध्वज उसी का रहता है जिसमे वे सहयोग करते हैं। यदि इन छोटे छोटे शहरों की इस सहयोगी
मानसिकता को सवालो के कठघरे मे खड़ा किया गया तो छोटे शहरों के मारवाड़ी युवकों मे
बिखराव की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
(4)
श्री सराफ ने पेशेवर भजन गायकों व कथावाचकों को बुला कर उन पर किये जाने वाले
खर्च पर चिंता ब्यक्त की जो बेशक जायज है। उनके इस सुझाव से भी असहमति नही हो सकती
कि इनके खिलाफ जनचेतना का परिवेश तैयार करने की आवश्यकता है। लेकिन इन आयोजनो की
उपयोगिता और आवश्यकता को एक सिरे से नकारना समाज के हित मे नहीं।
लगभग इसी तरह के विचार श्री अरुण बजाज, पवन सीकरिया और अनिल जैना ने भी किसी वर्ग विशेष की संवेदनशीलता पर बिना कोई आघात
किये अपने अपने सटीक विचार ब्यक्त किये हैं।
इस चर्चा को प्रारम्भ करते हुए प्रातः खबर ने याद दिलाया कि “युवा मंच के पास अपना एक
सुपरिभाषित व प्रवासी मारवाड़ियों की जरुरतों को ध्यान मे रख कर तैयार किया गया एक
मुकम्मल दर्शन है जिसके सूत्र हैं- जनसेवा,
समाज सुधार, ब्यक्ति विकास, सामाजिक सम्मान व आत्म सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा।
मारवाड़ियों के अमूमन सभी सामाजिक सरोकारों को पूरा कर सकते हैं”। आलोच्य विषय के संदर्भ मे अपनी बात कहने के लिए मै मंच के सूत्रों मे से
‘ब्यक्ति विकास’ के रुप मे परिभाषित सूत्र को
लेना चाहूंगा। ब्यक्ति विकास बिना चरित्र निर्माण के नहीं हो सकता और चरित्र
निर्माण बिना आध्यात्मिकता और आंतरिक संतुलन के नहीं हो
(5)
सकता। मेरा मानना है कि भजन, कीर्तन कथा प्रवचन आदि आध्यात्मिकता से अलग नहीं
हो सकते। अतः ऐसे आयोजन यदि मंच के बैनर तले भी हो तो ‘ब्यक्ति विकास’ जो मंच के दर्शन सूत्रों
मे अन्यत्तम है का निर्वाह होगा।
मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण बजाज के
वक्तब्य का मेरी समझ मे तात्पर्य यह है कि मारवाड़ी समाज विभिन्न घटकों का एक समग्र
स्वरुप है। धार्मिक कार्यों के लिए इन घटकों की अलग अलग सभा समितियां है। अतः इन
कार्यों को इनके लिए छोड़ देना चाहिए। मंच का सदस्य अपनी ब्यक्तिगत पहचान के साथ
इनमे अपना योगदान दे सकता है। श्री बजाज के अनुसार प्रत्यक्ष रूप से मंच के प्लेट
फॉर्म पर किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जा सकती। मुझे शंका है श्री
बजाज कहीं धर्म और आध्यात्म एक तो नहीं समझ रहे। दुनिया मे जितने भी धर्म हैं उनकी
अपनी परम्पराएं और मान्यताएं जिनके चलते मानव समाज समय समय पर धार्मिक उन्माद को
झेलता है। विभिन्न परम्पराओं और मान्यताओं
के अनुसरण की जटिलताओं के कारण मन-मस्तिष्क अशांत हो सकता है। इसके विपरीत
आध्यात्मिकता से मन-मस्तिष्क संतुलित रहता है। विषय गहुत ही जटिल है और इसलिए धर्म
और आध्यात्म के अंतर को अनुभव तो किया जा सकता है लेकिन ब्याख्यायित नही
(6)
किया जा सकता। अतः अवांछित विस्तार की आशंका को ध्यान मे रखते हुए इतना ही कहना चाहूंगा गीता आध्यात्म का प्रतीक है और शेष धर्म के। गीता के सैद्धांतिक दर्शन को सारे विश्व के दार्शनिकों ने एक मत से स्वीकार किया है। स्वामी विवेकानंद ने जो कहा और किया वह आध्यात्म है और अन्य धर्म।
मेरा अनुरोध है कि श्री बजाज ने मंच
को जो आदेश दिया है उस पर कृपया पुनः विचार करें और यही अनुरोध उन पुरोधाओं से भी है जिन्होने प्रातः खबर द्वारा छेड़ी बहस को अपने विचारों से पाठकों को
उद्वेलित किया।