गुरुवार, 28 जून 2012

मारवाड़ी समाज डेरगांव का अनुसरण करे


                 

गोलाघाट जिले मे डेरगांव एक ऐसा स्थान है जहां का मारवाड़ी समाज स्थानीय सामाजिक समरसता की दिशा मे हमेशा से ही प्रयासरत रहा है और इसलिए यहां के मारवाड़ी को सहन ही नही बल्कि सम्मानित भी किया जाता है। ब्यवसायी समाज के इस वर्ग (मारवाड़ी समाज) को  अवांछनीय चंदे और ब्यवसायिक लेन देन को लेकर उठने वाले विवाद जैसी कठिन परिस्थिति मे स्थानीय समाज का बुद्धिजीवी वर्ग मारवाड़ी समाज के साथ हमेशा से खड़ा होता दिखलाई दिया है जिसके चलते असामाजिक तत्वों को समाज के खिलाफ किसी प्रकार की उदंडता करने के पूर्व दस बार सोचना पड़ता है और कोई ऐसे तत्व उदंडता कर बैठते हैं तो अंततः इन तत्वों को सार्वजनिक रुप से खेद ब्यक्त करना पड़ता है। अतीत मे इस तरह के कई उदाहरण हैं। इसके पीछे एक ही कारण है कि यहां का मारवाड़ी समाज डेरगांव मे आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमो मे स्वयं आगे बढ़ कर सहयोग देता है। अतीत के उदाहरणो के विस्तार मे न जा कर असम साहित्य सभा के पिछले अधिवेशन का उल्लेख करना काफी होगा। इस अधिवेशन मे डेरगांव के मारवाड़ी समाज ने तन,मन और धन से सहयोग इतनी दक्षता के साथ दिया कि जिसकी तारीफ असम साहित्य सभा की कार्यकीरिणी समिति की बैठक मे एक विशेष प्रस्ताव पारित करके की गई। इस आशय की सूचना डेरगांव के युवा सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रदीप खदरिया ने एक अनौपचारिक भेंट मे दी थी।

दैनिक पूर्वोदय के 27 जून के अंक मे प्रकाशित एक समाचार के अनुसार डेरगांव चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से मेधावी छात्रो का तो अभिनंदन किया ही गया पर इसके साथ साथ उन स्कूलों के अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया जिन स्कूलो मे पढ़ कर अभिनंदित छात्रों ने कामयाबी का मुकाम हासिल किया था। यह डेरगांव के मारवाड़ी समाज की दूदर्शिता का परिचायक है। यदि राज्य का सारा मारवाड़ी समाज डेरगांव के चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स का अनुसरण करे तो विनोद रिंगानिया जैसे चिंतनशील लेखक और पत्रकार की कलम से यह विचार कि ‘मारवाड़ी को सिर्फ सहन किया जाता है’ निर्गत करना नहीं होगा।



नागेन्द्र शर्मा

गुवाहाटी

फोः 9435150958

    

2 टिप्‍पणियां:

  1. आज आपका ब्लाग देखा अच्छा लगा। साधुवाद।

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. ब्लॉग बनाने की कोई आयडिया तो थी नहीं इसीलिेए तुमको देखने का अनुरोध भी नही किया और न ही मैने अपनी ब्लॉग ID ही तुमको दी संकोच के मारे। पता नहीं कैसे मालुम कर लिया। सलाम तुम्हारे कम्प्यूटिंग नोलेज को। अब जब देख ही लिया है तो कोई अप डेट करना संभव हो तो कृपया कर देना।
      स्वयं ही ब्लॉग देखने के लिए धन्यवाद

      हटाएं