गुरुवार, 12 जुलाई 2012

मानवता भ्रष्ट हुई,नैतिकता नष्ट हुई, ऐ गंगा ! तू बहती हो क्यूं ?


जीवन दर्शन


                 “मानवता भ्रष्ट हुई, नैतिकता नष्ट हुई, ऐ गंगा  ! तू बहती हो क्यूं  ?
इस सवाल का जवाब  महाबाहू ब्रम्हपुत्र को देना होगा


                                                 नागेन्द्र शर्मा
अमरत्व को प्राप्त भूपेन दा आज हमारे बीच नही रहे लेकिन जैसे शंकरदेव माधधदेव महाप्रयाण कर गये पर उनके कृतत्व और ब्यक्तित्व के चलते वे महापुरुष असम के जन जीवन मे आज भी मौजूद हैं और चन्द्र-सूर्य की तरह सदैव मौजूद रहेंगे उसी तरह भूपेन दा भी जिनके मन-मष्तिक  और ब्यक्तित्व मे संगीत  सहित कई कलाओं का समावेश था असम के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवनाकाश पर ध्रुव तारे की तरह सदैव चमकते रहेंगे। गंगा नदी भारतीय आध्यात्म और संस्कृति की गहन आस्था है। उसी आस्था की प्रतीक गंगा को भूपेन दा का कवि हृदय सवाल करता है ऐ गंगा ! भ्रष्ट होती मानवता और विलुप्त होती नैतिकता को देख कर भी तुम्हारा प्रवाह स्तम्भित क्यों नही हो जाता। पतित पावनी कहलाने वाली ऐ गंगा ! तुम अचम्भित हो कर स्थिर क्यों नहीं हो जाती हो, आखिर तुम क्यों बहती हो ? यही सवाल असमी धरा से हो कर प्रवाहित होने वाले ब्रम्हपुत्र से भी किया जाना चाहिए। क्योकि ब्रम्हपुत्र भी तो उसी स्थान को स्पर्श करते हुए असम मे प्रवेश करता है जिस स्थान पर ऋषि परशुराम को मातृहत्या के पाप से मुक्ति मिली थी।

 हे महाबाहू अपनी रियाया पर रहम
                              
<>  
<>
फरशुराम कुण्ड जैसे तीर्थ स्थल और मां कामाख्या का धाम कहलाने वाले  असम मे नरमेघ, अपहरण और हत्या, अबोध व भोली भाली नवयुवतियों के सामुहिक बलात्कार के समाचार अखबारों मे और इलेक्ट्रोनिक मिडिया पर बराबर आते है। ऐसे मे मानवता और नैतिकता सिर्फ किताबें बातें रह गई है। एक असमीया अखबार ‘सादिन’ मे छपी सामुहिक बलात्कार  की शिकार एक किशोरी की खबर ने ही मुझे ‘जीवन दर्शन’ की इस कड़ी को  लिखने के लिए प्रेरित किया। अखबार के अनुसार विजया दशमी के दिन तक पूजा का उत्साह और आनंद बरकरार  था। चांदमारी फ्लाइओवर ब्रिज के  आजु बाजु से कुछ लोग प्रतिमा विसर्जन देख कर आ रहे थे तो कुछ लोग देखने जा रहे थे। रात का समय अर्धरात्रि की ओर बढ़ रहा था। इतने मे राहगिरों ने फ्लाइओवर के नीचे पांच पांच दरिंदो की शिकार एक किशोरी को क्षत विक्षत अवस्था और फटे वस्त्रों मे राह चलते लोगों की ओर लगभग नग्न पीठ किये पड़े देखा। लोगों को लगा जैसे वह उऩ दरिदों को सजा दिलाने और अपनी मदद के लिए कारुणिक याचना कर रही हो। सामाजिक मर्यादा को ध्यान मे रखते हुए अखबार ने बलात्कार की शिकार किशोरी का पूर्ण परिचय  नहीं लिखा  सिर्फ इतनी सूचना दी कि किशोरी का घर पाठशाला के पास किसी गांव  मे है।  हां, पिड़ित किशोरी उस समय किस स्थिति रही होगी उसके एक स्कैच की कल्पना तोकी जा सकती है।

दरिंदों की हवश की शिकार किशोरी का पिता एक होटल मे हलवाई का काम करता है। पूजा के दौरान वह अपने पिता के साथ ही थी और दशमी वाले दिन अपने घर जाने वाली थी। हलवाई पिता ने उसके साथ समौसे भेजने के लिए रोक लिया। समौसे अभी पक रहे थे। किशोरी समौसे पकने के इंतजार मे होटल के बाहर यों ही जरा टहल रही थी। इतने मे एक मारुती वान किशोरी के पास आकर रुकी। वान मे से एक बड़ी उम्र की एक लड़की बाहर आई और किशोरी का नाम लेकर गाड़ी के पास बुलाया और कहा – ‘ अरे ! तुम यहां कैसे ?  चलो, गाड़ी मे गांव चलते हैं ’। गांव की भोली भाली आठवीं की छात्रा वह किशोरी कार मे सफर करने के लालच मे बैठ गई। थोड़ी दूर जाने पर उसने पीछे मुड़ कर देखा कि तीन लड़के पीछे की सीट पर मुंह मे सिगरेट दबाये बैठे हैं। किशोरी कुछ सहमी जरूर लेकिन यह पूछने का साहस नहीं जुटा सकी कि ये कौन है। थोड़ी दूर जाने के बाद गाड़ी टिहू मे रुकी और दो और लड़के सवार हो गये और बड़ी उम्र वाली लड़की गाड़ी से उतर गई। किशोरी के बयान के अनुसार पांचों लड़को की उम्र 18 से 23 साल के बीच रही होगी। उसके बाद चलती गाड़ी मे किशोरी पर जो जुल्म किया गया उसके विशद विवरण की आवश्यकता नहीं है। दरिंदो की शिकार किशोरी को होश आया तब तक उसका सब कुछ लुट चुका था। वे वहशी दरिंदे क्षत विक्षत किशोरी को चांदमारी फ्लाईओवर के नीचे फेंक कर फरार हो गये। उसके बाद आमतौर पर जो हुआ करता है वही हुआ। खबर मिने पर पुलिस आई और परम्परागत रुप से जो कार्रवाई होती है वह हुई। किशोरी को गोल्ड नामक एक स्वयं सेवी संस्था को सौंप दिया गया और खबर के अनुसार वह किशोरी आज भी वहीं है।
अब प्रश्न यह है कि भूपेन दा के बाद असमी धरा पर क्या कोई भी ऐसा कवि हृदय ऐसा नहीं बचा है जो महाबाहू ब्रम्हपुत्र से पूछे ‘ ऐ ब्रमहपुत्र !  क्या ध्वंशलीला ही तुम्हारी नियति है। जिस धरा पर से प्रवाहित हो कर अपने गंतब्य की ओर बढ़ रहे हो उस धरा की भ्रष्ट होती मानवता और नष्ट होती नैतिकता पर तुम्हारी नजर क्यों नही जाती। तुम्हारे महाबाहू उनकी गर्दन तक क्यों नहीं पहूंचते जो मानवता और नैतिकता की हत्या कर रहें हैं ?
                        




                                                                 

  


  
                                                     





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें