असम मे प्रस्तावित महिला
विश्वविद्यालय का नामाकरण
‘इन्दिरा मिरी महिला
विश्वविद्यालय’ नहीं राजीव गांधी के नाम पर होगा
अनुराधा शर्मा पुजारीप्रस्तुतिः नागेन्द्र शर्मा
असमीया साहित्य जगत की विख्यात व श्रृजनशील साहित्यकार
और पत्रकारिता क्षेत्र की प्रखर पत्रकार तथा असमीया साप्ताहिक ‘सादिन’ की संपादक अनुराधा शर्मा
पुजारी ने अपने साप्ताहिक के ‘प्रथम पृष्ठ का चिंतन’ नामक कॉलम के तहत असम के पाठकों को यह अवगत कराते हुए लिखा है कि असम मे
प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय का नामाकरण इन्दिरा मिरी महिला विश्वविद्यालय न हो
कर राजीव गांधी महिला विश्वविद्यालय होगा।
इस इस कॉलम मे शर्मा पुजारी ने प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय का नामाकरण
राजीव गांधी के नाम पर किये जाने के विरोध मे इस विषय को अपने लेखन मे प्रतिपादित
किया है।
(ज्ञातब्य है कि असम के शिक्षा जगत के आधुनीकरण और
शिक्षा प्रणाली मे क्रांतिकारी परिवर्तन लाने मे इन्दिरा मिरी को एक अन्यन्य
सूत्रधार के रुप मे जाना जाता है। उनका मानना था कि राज्य के छात्र-छात्राओं को
आधुनिक और वैज्ञानिक ढ़ंग से पढ़ाने के लिए प्रत्येक स्तर के शिक्षकों का
प्रशिक्षण अत्यावश्यक है और इस दिशा मे उनका विशेष योगदान रहा है। इन्दिरा मिरी एक
दूरदर्शी शिक्षाविद और असम के प्रथम फोरेस्ट चीफ कंजरवेटर महीचन्द्र की पत्नी थी। एडिनबरा
विश्वविद्यालय मे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने देश और खास कर अपने राज्य असम मे
आधुनिक शिक्षा प्रणाली के प्रवर्तन के लिए इन्दिरा मिरी ने संकल्पवद्ध हो कर युगांतकरी दिशा निर्देश दिया। बचपन मे उन्हे
मेरें
(মেৰেং) के नाम से पुकारा जाता था। अनुराधा शर्मा पुजारी
ने मेरें नाम से एक असमीया उपन्यास भी लिखा है जो तत्कालीन नेफा (नोर्थ इष्ट
फ्रोन्टीयर एजेंसी) और आज के अरुणाचल प्रदेश मे शिक्षा के प्रचार व प्रसार मे
इन्दिरा मिरी के योगदान का एक ऐतिहासिक दस्तावेज माना जाता है। 1947 मे नेफा के
ग्रामीण अंचलों मे बसे गांवों के कबालीय जनजाति के लोगों मे अपने इलाके मे किसी
गैर या अपरिचित को देखते ही काट डाल कर नदी मे प्रवाहित करने की प्रबल प्रवृति थी
और इस तरह न जाने कितने अंग्रेज कर्मचारी व अफसरों को कबालियो के हाथों अपनी जान
गंवानी पड़ी थी। वैसे विकट समय मे इन्दिरा मिरी ने नेफा मे शिक्षा प्रसार के लिए
एक सरकारी शिक्षा अधिकारी के रुप मे दायित्व ग्रहण कर अपने कुछ शिक्षाब्रति
साथियों के साथ नेफा के दुर्गम गांवों के लोगों को शिक्षित करने के मकसद से
शिक्षा-मशाल अपने हाथों मे थाम कर
तत्कालीन सदिया शहर मे शिक्षा केन्द्र स्थापित किया। इस महत् कार्य के लिए
इन्दिरा मिरी को जिस विकट स्थिति के बीच से गुजरना पड़ा था उसके लिए सिर्फ इतना
कहना काफी होगा कि आज का शिक्षित समाज उसकी कल्पना भी नहीं कर सकता। इस संदर्भ मे
पूरी जानकारी के लिए अनुराधा शर्मा पुजारी का मेरें नामक असमीया उपन्यास पठनीय है।)
अनुराधा शर्मा पुजारी ने अपने उल्लेखित कॉलम ‘ प्रथम कॉलम का चिंतन ’ के तहत लिखा है :-
डेनियल अकनेल का एक सुभाषित ‘नथिंग इज पोलिटीकेली राईट विच इज मोरली रोंग’ काफी प्रचलित है।
इस संदर्भ मे एक सवाल खड़ा होता है कि आज
की राजनीति मे नैतिकता की आशा ही क्यों की जाये। राजनैतिक क्षेत्र का हर ब्यक्ति
अपने दलीय हित के लिए कार्य करता है और हम
सब जानते हैं कि दलीय हित मे ही उसका अपना
भी हित है। लेकिन केवल और केवल दलीय हित को ही प्राथमिकता देने से देश का हित कभी
नहीं हो सकता। आज असम की यही स्थिति है। राज्य मे सत्ताधारी कांग्रेस के कार्यकाल
मे यह साबित हो चुका है कि असम सरकार हर क्षेत्र मे सिर्फ अपने दल के प्रति ही
नहीं बल्कि गांधी परिवार के प्रति भी अपनी वफादारी निभाने की पूरी कोशिश करती आ
रही है। इसके चलते राज्यवासियों की इच्छा और संवेदनशील भावना तक की उपेक्षा करने
मे राज्य सरकार को कहीं संकोच नहीं होता। सीधे सीधे इस आशय से जुड़े विषय पर आते
हैं।
असम मे महिला विश्वविद्यालय स्थापित किये जाने का
निर्णय लेने के तत्काल बाद से ही राज्य के विद्वत् समाज की ओर से यह कहा जा रहा है
कि प्रस्तावित महिला विश्वविद्यलय का नामाकरण राज्य मे शिक्षक प्रशिक्षण-प्रणाली
का सूत्रपात कराने वाली असम की अन्यन्य विदुषी नारी इन्दिरा मिरी के नाम पर होना
चाहिए। इस संदर्भ मे तीन वर्ष पूर्व सर्व प्रथम आवाज उठाई थी असमीया साहित्य के
यश्यश्वी लेखक और पूर्व सांसद नगेन सइकिया महोदय ने। उसके बाद राज्य के विभिन्न
स्थानों से इस सम्पर्क मे सरकार को प्रस्ताव भेजे जाते रहे हैं। असम साहित्य
सम्मिलनी की ओर से विशिष्ठ चिंतक डा. हीरेन गोहांई असम लेखिका समारोह की ओर से भी
सरकार को यही सुझाव दिया था।
मैने स्वयं मुख्यमंत्री से भेंट कर दो सुझाव दिये
थे--- प्रथम सुझाव था कि राज्य मे प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय का नामाकरण इन्दिरा मिरी के नाम पर हो और दूसरे सुझाव मे
मुख्य मंत्री को याद दिलाया कि मिसींग समाज के प्रथम विज्ञान स्नातक और प्रथम वन
अधिकारी के रुप मे महीचन्द्र मिरी का काजीरंगा को विश्व के मानचित्र पर एक
महत्वपूर्ण स्थान दिलाने मे युगांतकारी योगदान था। अतः काजीरंगा मे महीचन्द्र की
एक आदमकद मूर्ती की स्थापना की जानी चाहिए। 2012 मे मुख्य मंत्री के साथ हुई भेंट
मे उन्होने इन दोनो सुझावों पर अपनी सम्मति भी ब्यक्त की थी। मेरे सुझाव की तो
शायद उपेक्षा करना एक मुख्य मंत्री के लिए सहज हो सकता है। लेकिन राज्य के विद्वत
समाज के परामर्श की उपेक्षा किया जाना क्या उतना ही सहज है, शायद नहीं। लेकिन
राज्य के वर्तमान मुख्य मंत्री के संदर्भ मे सहज माना जा सकता है।
एक खबर के अनुसार अभी कुछ दिन पूर्व राज्य के तीन
विश्वविद्यालय के पूर्व उपाचार्यों ने कुछ विशिष्ठ शिक्षाविदों द्वारा हस्ताक्षरित
एक स्मारक पत्र मुख्य मंत्री को प्रदान कर उल्लेखित मांग को दोहराते हुए यह अनुरोध
किया गया किया गया कि राज्य के प्रस्तावित महिला विश्वविद्यालय का नाम इन्दिरा
मिरी महिला विश्वविद्यालय होना चाहिए। प्रत्युत्तर मे मुख्य मंत्री ने बिना किसी
लाग लपट के कहा कि अब यह सब नहीं हो सकता। इस पर बहुत पहले निर्णय हो चुका है।
प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम राजीव गांधी महिला विश्वविद्यालय ही होगा और इस
पर स्वीकृति भी हो चुकी है। मुख्यमंत्री के सम्मुख उपस्थित पूर्व उपाचार्यों के
नेतृत्व मे मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने गये विद्वत् समाज के लोगों को काटो तो खून
नहीं। उनको ऐसे सीधे सपाट प्रत्युत्तर की कतई अपेक्षा नहीं थी।
प्रश्न है राज्य मे प्रथम महिला विश्वविद्य का नाम
राजीव गांधी के नाम पर किये जाने की अपेक्षा किसने की थी। क्या राजीव गांधी कोई शिक्षाविद्
थे ? सर्वपल्ली राधाकृष्णन अथवा ए पी जे अब्दुल कलाम
के नाम का तो शिक्षा क्षेत्र मे एक अलग महत्व है। लेकिन राजीव गांधी के नाम को एक
विश्वविद्यालय के नाम के साथ जोड़ना कहां तक तर्क संगत है। इस बीच राजीव गांधी के
नाम पर राज्य मे मेनेजमेंट कालेज और इन्दिरा गांधी के नाम पर एक मुक्त
विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है। राज्य के शिक्षा-सामाजिक और सांस्कृत
क्षेत्र मे गांधी परिवार की वन्दना का कहीं तो अंत होना चाहिए। एक परिवार के प्रति
इस तरह की अंधभक्ति का निर्वाह मुख्यमंत्री कब तक करते रहेंगे। क्या इस संदर्भ मे
शिक्षा मंत्री की कोई भूमिका नहीं ?
राज्य सरकार की अविवेचित भूमिका के दो ही अर्थ हो सकते
हैं। प्रथमतः हो सकता है राज्य सरकार शिक्षाविद् इन्दिरा मिरी के नाम से ही परिचित
न हो, दूसरे किसी की अनुकंपा और किसी प्रकार के सम्मान की चाहत के बिना समग्र
उत्तर पूर्वांचल मे शैक्षणिक ज्ञान का प्रकाश फैलाने वाली विदुषी नारी के अवदान को
प्रत्याशित रुप से रेखांकित करने की सरकारी पक्ष मे मानसिकता का अभाव रहा हो।
मुख्य मंत्री ने एक बार भी नहीं सोचा कि एक विश्वविद्यालय के साथ राजीव गांधी के
नाम का औचित्य ही क्या है। बल्कि यह सोचा जाना चाहिए था कि शिक्षा के क्षेत्र मे
एक इतिहास की रचना करने वाली नारी के नाम पर एक विश्वविद्यालय का नामाकरण होना
ऐतिहासिक गौरव का विषय है।
एक राज्य का प्रधान यदि अपने विद्वत समाज की इच्छा,
आकांक्षा और अनुरोध को सम्मान देने मे असमर्थ हो तो उससे जातीय गौरव की रक्षा की
अपेक्षा भला कैसे की जा सकती है। गांधी परिवार के प्रति कृतज्ञ बने रहना उनका
ब्यक्तिगत विषय हो सकता है लेकिन अपने ब्यक्तिगत विषय को सामने रख कर असम के
सामाजिक जीवन को प्रभावित करना कतई स्वीकार्य नहीं हो सकता। इस मुद्दे पर असम का
विद्वत् समाज हाथ पर हाथ धर कर चुप चाप बैठा नहीं रहेगा। कभी न कभी इसका प्रतिकार
सामने आना निश्चत है।
********** समाप्त **********

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें