सोसियल नेटवर्किंग फेसबुक बनती जा रही हैः एक सामाजिक ब्याधि
नागेन्द्र शर्मा
गोलाघाट
भारतीय मनीषियों ने संसार के चार युगों की कल्पना कर समय को चार भागों मे विभाजित किया है यथा – सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग और कलियुग जो अभी चल रहा है। मन करता है कलियुग के साथ इलेक्ट्रोनिक युग को एक उप-कलियुग के रुप मे मान्यता दी जाये। हालांकि इसके सकारात्मक उपयोगिता के पक्ष के परिप्रेक्ष्य यह संज्ञा उपयुक्त नहीं मानी जा सकती। क्योंकि छोटे बड़े उद्योग, उत्पादन और ब्यवसाय के विभिन्न क्षेत्रों मे इलेक्ट्रोनिक युग का जो अवदान है और जो सुविधाएं प्राप्त हो रही है यह मानव समाज के लिए वरदान स्वरुप है। यहां इलेक्ट्रोनिक युग के विभिन्न उपयोगी उपादानों की उपयोगिता और अनुपयोगिता की चर्चा अति विस्तार की आशंका को ध्यान मे रख कर सिर्फ कम्प्यूटर विषयक मुद्दो पर चर्चा करना समाचीन होगा। कम्प्यूटर का जो सकारात्मक पक्ष है उसकी आलोचना विज्ञान के अवदान को नकारना होगा। लेकिन इसके कुछ नकारात्मक पहलूओं की ओर ध्यान आकर्षित किया जाना आवश्यक है क्योकि आज की पीढ़ी (खास कर अध्यनरत) के युवक और युवतियां कम्प्यूटर अथवा लेप टॉप के सामने ही अपना अधिकांश समय गुजार देते हैं। मम्मी पापा बच्चों को खाने की मेज पर आने के लिए बुलाते रहते हैं लेकिन वे आया मम्मा या आई पापा कह कर न जाने कितना समय गुजार देते हैं।
शास्त्रो के अनुसार राजा परीक्षित ने कलियुग की प्रार्थना पर द्रवित हो कर कलियुग को जुआ, मद्यपान, परस्त्रीगमन और हिंसा इन चार स्थानों पर निवास करने का आदेश दिया था। कलियुग ने जब कहा कि ये चार स्थान उसके निवास के लिए अपर्याप्त है तो राजा परीक्षित ने उसको स्वर्ण मे भी निवास करने की अनुमति देदी। सवाल उठ सकता है कि इस आलेख की विषयवस्तु से राजा परीक्षित व कलियुग के उद्धरण या प्रसंग का क्या सम्पर्क है। पर जी हां, संम्पर्क है। मद्यपान से जुड़े अपराध आज दिन दहाड़े ब्यस्तत्तम सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर देखते आ रहे हैं और वह भी बिना किसी रोक टोक के। परस्त्रीगमन परोक्ष मे या लुके छुपे हो पर अंतोगत्वा उसके कुपरिणाम सामने आ ही जाते हैं और फिर हिंसा का तो कहना ही क्या। कम से कम हमारे प्रदेश असम मे हिंसा प्रतिहिंसा का स्वरुप घटता ही नहीं बढ़ता ही जा रहा है जिससे प्रदेश का जनजीवन त्रस्त है आहत है। लेकिन कम्प्यूटर से जुड़े अपराधों को (जिनको साइबर क्राइम के नाम से जाना जाता है।) को तो कोई भी जानकार अपने ऑफिस या बेडरुम मे बैठे बैठे अँजाम दे सकता है जिनके बारे मे आम आदमी तो बहुत कम जान पाता है। एक आंकड़े के अनुसार हमारे देश मे 90 प्रतिशत लोगों को यह जानकारी ही नहीं है कि साइबर क्राइम होता क्या है और इसको कैसे अंजाम दिया जाता है।
ऑन लाइन आर्थिक लेनदेन करने वाले यदि इसमे पूर्णतः पारंगत न हो तो ऐसे लोग साइबर क्रिमनल्स के शिकार हो जाते हैं। उनके बैंक एकाउण्ट हाईजैक कर लिए जाते हैं। अल्प और अधूरे ज्ञान वालो को तो ऑन लाइन आर्थिक लेन देन से तौबा ही कर लेनी चाहिए।
इस संदर्भ मे सोसल नेटवर्किंग फेसबुक पर जाने वाले यवक युवतियां इससे जुड़े आपराधिक क्रिया कलापों की अधिक शिकार होती देखी गई हैं। फेसबुक और इस तरह की अन्य वेबसाइट पर काफी आपत्तिजनक सामग्रियां देखने को मिलती है जो युवावों के मन मस्तिष्क पर विपरीत प्रभाव डालती है। अब हालात ऐसे हो गये हैं कि नोवीं और दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए कम्प्यूटर ने एक अनिवार्य पाठ्य पुस्तक का रुप ले लिया है। इसक़े अलावा इंटरनेट कनेक्टीविटी भी बच्चे मांग करते हैं और सम्पन्न परिवार के अनेक अभिभावकों को यह मालुम ही नहीं रहता है कि ये सब कहां उपलब्ध है। इस मामले मे बच्चे काफी आगे निकल चुके हैं। वे स्वयं बाजार से प्रयोजनीय कम्प्यूटर, अपनी आवश्यकता के अनुकूल प्रयोजनीय एसोसिरीज तलाश कर खरीदने मे सक्षम रहते हैं। इसलिए यह कहना होगा कि एक अच्छी सुविधा का दुरपयोग हो रहा है। इसके लिए बच्चों से कहीं अधिक जिम्मेवार हैं उनके अभिभावक जो बच्चों के हाथों मे ऐसे ऐसे मोबाइल थमा देते हैं जिन पर एक अच्छे खासे खम्प्यूटर अथवा लेपटॉप की सुविधआएं उपलब्ध रहती हैं। इस बदलते दौर में बच्चों व युवाओं पर तो फेसबुक का भूत इस कदर चढ़ गया है कि अब वे अपना हर दुख-दर्द व खुशी अपने फेसबुक फ्रेंड से शेयर कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी पढ़ाई अपितु सामाजिक जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जो बच्चे व युवा अभी तक सिर्फ पढ़ाई व अपने सहपाठियों को तवज्जो देते थे। वे अब फेसबुक पर ही दोस्ती करना पसंद कर रहे हैं।
फेसबुक पर सही व जान पहचान वालों के साथ दोस्ती करने की हद तक की दोस्ती को चलो ठीक मान लेते हैं बशर्ते यह सही दिशा मे जारी रहे। पर अनजान लोगों से दोस्ती का नाम पर विवाह शादी के प्रस्तावों का आदान प्रदान होने लगते हैं तो वह किशोर किशोरियो के मां बाप को चौकस होने की आवश्यकता है। इस तरह होने वाले विवाहों के परिणाम कभी कभी बड़े भयंकर हो सकते हैं। इस लेखक ने ऐसे कई विवाह होते देखे हैं जिनमे आगे चल कर तलाक तक की नौबत बन गई।
माना कि सोशल नेटवर्किंग साइट लोगों से जुड़ने, अपने विचारों का आदान प्रदान करने का एक अनोखा मंच है। लेकिन इस प्रकार विचारों मे जब अश्लीलता आने लगे तो उससे बच कर कैसे सुरक्षित रहा जा सकता है यह जानना जरूरी है। आज कल किशोर किशोरियों के बीच फेस बुक पर अपलोढ़ करने का प्रचलन काफी बढ़ चला है। लेकिन इन अपलोडेढ़ फोटो को एडिट कर इस तरह दूसरे फोटो के साथ इस तरह लगा देते हैं सर शर्म से झुक जाता है और पिर शुरु हो जाती है व्लेक मेलिंग। अतः इस बीमारी को न पालना ही अच्छा है और जो कम्प्युटिंग की टीप्स मे पूरी तरह जानकार नही है उनको तो इससे दूर ही रहना चाहिए
अगर आप फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाए हुए हैं तो आप निश्चित रूप से नुकसान झेल रहें हैं। फेसबुक से नुकसान इस प्रकार हैं –
v समय की बरबादी- फेसबुक पर लॉगिन करने के बाद आप यह भूल जाते हैं कि आपने फेसबुक पर लॉगिन क्यों किया है और आप एक प्रोफ़ाइल से दूसरे प्रोफ़ाइल को देखने मे इतना व्यस्त हो जाते हैं कि आपको पता ही नहीं चलता कि आपने कितना समय बर्बाद कर दिया।
v नंबर ऑफ लाइकस (number of likes) की चिंता – अगर आपने फेसबुक पर अपना कोई फोटो अपलोड किया तो आपके दिमाग मे हमेशा यह घूमता रहता है कि कितने लोगों ने इसे लाइक किया या कमेंट किया। अगर आपके किसी फ्रेंड ने आपके द्वारा अपलोड किए गए फोटो को लाइक नहीं किया तो आप व्यर्थ मे दुखी हो जाते हैं ।
v प्राइवसी (privacy) का खतरा – फेसबुक पर आपके द्वारा अपलोड किए गए फोटो को कोई भी डाउन्लोड कर सकता है और उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।
v जेल जाने की संभावना – फेसबुक पर यदि आपने कुछ ऐसे कमेंट किए जिससे सरकार की या अन्य किसी लोगो की भावना को ठेस पहुचे तो वह आप पर केस कर सकता है और आपको जेल जाना पड़ सकता है।
v बहुत सारे फ्रेंड request अवांछित लोगों से आ जाते है और अगर उनको फ्रेंड नहीं बनाया तो वे लोग दुश्मन बन जाते है।
v कभी भी वाइरस के कारण गंदे फोटो या लिंक बिना आपके जानकारी के, आपके सारे फ्रेंड के पास पहुँच जाती है, जिससे आपको शर्मसार होना पड़ सकता है।
अगर आप इन सभी मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज ही अपना फेसबुक अकाउंट बंद (deactivate) करें और मन मे शांति प्राप्त करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें