मंगलवार, 17 जुलाई 2012

जी एस रोड, गुवाहाटी मे युवती के साथ बदसललूकी


 मनचले दरिंदों की शिकार युवती कांड 

                                                  नागेन्द् शर्मा (9435150958)  

इलेक्ट्रोनिक मीडिया की भूमिका कितनी सही कितनी गलतः- एक पड़ताल

नर पिशाच एक चैनल पत्रकार युवती का चेहरा जबरन कैमरे के सामने करते हुए

         




जुलाई 9 सोमवार को गुवाहाटी के जी एस रोड नामक इलाके मे जो मानव सुलभ नैतिकता के खिलाफ एक युवती को कुछ मनचले दरिंदो के हाथों जिस पैशाचिक मनोवृति का शिकार होना पड़ा उसकी चर्चा पूरे राष्ट्र की प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया के साथ साथ विश्व के अधिकांश वेब साइट पर सूर्खियों मे छायी हुई है और यही नही इस शर्मशार कर देने वाली घटना का सारे समाचार माध्यमो मे अपने अपने नजरीये से धारावाहिक रुप से विचार किया जा रहा है। इस संदर्भ मे दैनिक पूर्वोदय के सलाहकार संपादक श्री विनोद रिंगानियां ने तो तत्काल और सबसे पहले अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त कर प्रथम द्रष्टया अपराधी को रेखांकित कर दिया था। बाद मे अनुवर्ती कार्रवाई के रुप मे त्यागपत्र देने या दिलाने के नाटक की रचना कर उसे चेनल के पर्दे पर दिखला कर सच्चाई पर पर्दा डालने की कोशिश के रुप मे देखा जा रहा है। लेकिन फिर भी यह स्वीकार करना होगा कि किसी एक ईलेक्ट्रोनिक मिडिया के पत्रकार की, नाजायज ही सही, हरकत के चलते इस पैशाचिक वारदात से जुड़ी तस्वीरो के साथ पूरी घटना को टीवी के पर प्रसारित करना संभव हो पाया और साथ ही इसमे शामिल अपराधियों को हिरासत मे लेने मे मदद मिली। पर इसके बावजूद भी पत्रकारिता की नैतिकता और सामाजिक दायित्व के संदर्भ मे कुछ सवाल खड़े किये जा सकते हैं। क्या मौकाये वारदात पर उपस्थित पत्रकार के लिए दरिंदों के चंगुल मे फंसी युवती को बचाना जरुरी था या अपनी न्यज स्टोरी के लिए फिल्मी शोट लेना। यदि उसी समय दरिंदे उस यवती का बलात्कार करने पर उतारु हो जाते तब भी क्या उसकी रक्षा न कर फिल्मी शोट लिए जाते।

निसंदेह इस न्यज स्टोरी को प्रसारित करने मे गुवाहाटी की स्थानीय चैनेल की टीआरपी मे बढोतरी हुई है लेकिन फिर भी आतंकित युवती के चेहरे को कैमेरे के सामने किये जाने की जबरन कोशिश क्यों की जा रही थी और क्यों अपने ऊपर हुए अत्याचार की शर्मींदगी मे डूबी उस युवती को उसका नाम बार बार पूछा जा रहा था। आखिर पुलिसिया तहकिकात के बाद नाम तो सामने आ ही गया। वैसे भी पत्रकारिता की आचार संहिता का तकाजा तो यह है कि बलात्कार हुई अथवा इस तरह की घटना की शिकार किसी युवती या महिला का पूर्ण परिचय सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए। इस आशय का उच्चत्तम न्यायालय ने निर्देश भी जारी किये हैं।

यदि इस घटना को महाभारत की द्रोपदी के चीर हरण की घटना के रुप मे मे देखें तो सवाल करना होगा कि घटना स्थल पर मौजूद भीड़ मे दाव हार चुके क्या सब के सब मजबूर पाण्डव या दुर्योधन का साथ देने वाले कौरव अथवा अपने अपने वचनों मे बंधे श्रेष्ठ गुरुजन ही थे। फिर घटना स्थल अंधे धृतराष्ट्र का राज दरबार भी ऩहीं था बल्कि वह तो जी एस रोड का मुक्त और विस्तृत इलाका था। उस भीड़ मे उत्सुक राहगीर भी रहे होंगे। लेकिन सबके सबको दरिंदो के अडॉट्टहास और दुष्टता पूर्ण हंसी मे शामिल ही सुना और देखा गया। भीड़ मे मौजूद सबकी आंखो मे युवती के प्रति टया हया के आंसू क्यों नदारद हो गये ?  जब लोगों की मानसिकता यह हो तो अपने पेशे से बंधे पत्रकार को एकमात्र दोषी मान लेना उचित नहीं लगता। लेकिन फिर भी इस फत्रकार को अपने सामाजिक दायित्व को प्राथमिकता देनी चाहिए थी।

केविन कारटर की पुरष्कृत फोटो
साउथ अफ्रीका के एक फोटोजरनलिस्ट केविन कारटर को  उल्लेखित फोटोग्राफ के लिए विख्यात पुलिट्जर पुरष्कार प्रदान किया गया था। यह फोटो 1993 मे सुडान के भंयकर अकाल के वक्त लिया गया था। इस फोटो मे एक भूखी बच्ची भोजन वितरण केन्द्र की ओर खिसकते हुए जा रही है और एक गिद्ध उसका शिकार करने पीछे लग गया। कारटर ने बच्ची को बचाने की बजाय इस दृष्य को कैमरे मे कैद करने को प्राथमिकता दी और पुरष्कत भी ङुआ। लेकिन फिर भी कारटर को सवालों का सामना करना पड़ा था कि आपके लिए पेशा महत्वपूर्ण है या इनसानियत। जी एस रोड की घटना मे तो न्यज स्टोरी बना कर पुरस्कार पाने जैसी कोई बात नही थी । क्योंकि गुवाहाटी के के टीवी चैनेल अपने 24X7  कार्यक्रमो मे हत्या, बलात्कार और डकैती की घटनाओं को चटखारे ले ले कर बड़े नाटकीय ढंग दिखलाते रहते हैं और फिर दिखलाए भी क्यों नहीं। क्योंकि देश के राज्यों मे द नेशनल क्राइम रेकॉर्डस् ब्यूरो के अनुसार महिलाओं पर होने वाले उत्पीड़ंन और अत्याचार के मामलों मे असम दूसरे स्थान पर आता है।

इस घटना से लगता है सड़क, मंदिर और थाना, कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। गुवाहाटी में करीब 15 मनचलों ने लड़की से सरेआम छेड़छाड़ की, बाल नोचे, सड़क पर घसीटा और इससे भी मन न भरा तो कपड़े फाड़ दिए। लड़की मिन्नतें करती रही, लेकिन न तो मनचलों का दिल पसीजा और न ही तमाशा देख रही भीड़ उसके बचाव में आई। तसल्ली की कुछ बात है तो बस यह कि मीडिया में आने और देश भर से बढ़ने के जनमत बाद पुलिस भी जागी और पुलिस का इन मनचलों पर शिकंजा कसने लगा है। अब इस बात की उम्मीद जगने लगी है कि इनमें से कोई भी बच नहीं पाएगा। मगर, प्रदेश के पुलिस के एक आला अधिकारी  की टिप्पणी ने घाव पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि पुलिस कोई एटीएम मशीन नहीं है कि कहीं भी-कभी भी हाजिर हो जाए।

गुवाहाटी के जीएस रोड पर 15 लड़कों ने एक लड़की से करीब आधे घंटे तक छेड़छाड़ की और उसके कपड़े फाड़ डाले। लड़की सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। लड़की मिन्नतें करते हुए कहती रही कि मुझे घर जाने दो, तुम्हारी भी बहनें हैं, लेकिन लड़कों ने उसे नहीं बख्शा।

9 जुलाई सोमवार को घटी इस शर्मनाक घटना में पुलिस ने 3 दिन बाद तब कार्रवाई की, जब इस घटना का विडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया गया। पुलिस ने 4 लड़कों को गिरफ्तार कर लियाहै और 12 लड़कों की पहचान कर ली है।

11
वीं में पढ़ने वाली लड़की एक पब में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर रात में करीब साढ़े नौ बजे लौट रही थी। सड़क पर लड़कों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने विरोध किया तो लड़के उसके बाल नोचने लगे और कपड़े फाड़ने लगे। लड़कों ने उसके साथ करीब आधे घंटे तक बदतमीजी की लेकिन उस लड़की को किसी ने नहीं बचाया।

काफी देर बाद पुलिस ने लड़की को उन लड़कों से छुड़ाया। हालांकि पुलिस ने इस पर एफआईआर 3 दिन बाद दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। पुलिस 4 लड़कों को गिरफ्तार कर चुकी है। डीजीपी जयंतो चौधरी ने भरोसा दिलाया कि बाकी सभी लड़कों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। उन लड़कों में एक अमरज्योति राज्य सरकार की आईटी एजेंसी एमट्रॉन का कर्मचारी था। घटना के बारे में पता चलने के बाद कंपनी ने अमरज्योति को नौकरी से निकाल दिया
इस बीच पुलिस का बचाव करते हुए  राज्य पुलिस के एक  आला अधिकारी ने ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी संवेदनशीलता पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि 'पुलिस कोई एटीएम मशीन नहीं है कि मशीन में कार्ड डालते ही मौके पर पहुंच जाए।' उनके इस बयान ने पहले से ही सकते में पड़े देश को और हैरत में डाल दिया है। फल यह हुआ कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम को उन्हें सार्वजनिक फटकार लगानी पड़ी। मीडियाकर्मियों द्वारा  पुलिस आलाअधिकारी के इस बयान की ओर ध्यान खींचे जाने पर चिदंबरम ने कहा कि किसी को भी इस घटना को हल्के में नहीं लेना चाहिए और न ही ऐसा कुछ कहना चाहिए जिससे इस घटना की गंभीरता कम हो।

'दरिंदों ने नोचा ही नहीं बल्कि सिगरेट से भी दागा'

गुवाहाटी: गुवाहाटी के छेड़खानी मामले में शिकार पीड़ित लड़की ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडबल्यू) की सदस्यों को बताया है कि आरोपियों ने न केवल उसके कपड़े फाड़े और नोचा बल्कि उसे सिगरेट से भी दागा।

मामले में पीड़ित लड़की से पूछताछ करने महिला आयोग की एक तीन सदस्यीय टीम शनिवार को गुवाहाटी पहुंची। आयोग की सदस्यों ने पीड़त लड़की से मुलाकात की और उसे भरोसा दिलाने के साथ ही राज्य सरकार से आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आयोग की एक सदस्य के मुताबिक पीड़ित लड़की ने उन्हें बताया कि युवक उससे करीब 45 मिनट तक छेड़खानी करते रहे। इस दौरान उन्होंने उसके कपड़े फाड़े और उसे नोचा। लड़की ने बताया कि युवकों में से कुछ उसकी तस्वीरें उतारने लगे और जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके शरीर के कई हिस्सों को सिगरेट से दागा।

आयोग के मुताबिक लड़की की शरीर पर चोट के निशान हैं। लड़कों ने उसे जगह-जगह सिगरेट से जलाने की कोशिश की।

ज्ञात हो कि रोंगटे खड़े और शर्मसार करने वाली इस घटना पर पूरा देश गुस्से में है। देश दोषी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई होते देखना चाहता है।

इस बीच, एनसीडबल्यू ने मामले का जल्द निपटारा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने, जिस बार के बाहर यह घटना हुई उसका लाइसेंस रद्द करने और गुवाहाटी स्थित बार्स के समीप गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।



                        समाप्त

                      









































कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें