गुरुवार, 19 जुलाई 2012

The comment on a Blog of B. Ringania नारी को उपदेश

 विनोद रिंगानियां के ब्लॉग के पोस्ट नारी को उपदेश पर की गई टिप्पणी


ब्लॉग पर ब्यक्त विचारों से पूर्ण सहमति नहीं हो सकती। क्योंकि ये विचार सामाजिक ब्यवस्था की नितांत आधुनिकता, जो भारतीय सभ्यता के प्रतिकूल है, से प्रेरित लगते हैं। खोजी पत्रकारिता के नाम पर पीड़ित लड़की की पहचान को परिवार सहित उजागर करने की मानसिकता बीमार पत्रकारिता की मानसिकता का परिचायक है। यदि खोजी पत्रकारिता करनी ही तो चैनल से त्यागपत्र देने वाले पत्रकारों के अतीत मे जाओ और पता लगाओ कि अतीत मे इनका संपर्क किससे था। अतः पीड़ित लड़की की पहचान उजागर करने के संदर्भ मे ब्लॉग पर ब्यक्त किये गये विचारों से पूर्ण सहमति है।
"लोग राज्य में शराब के अधिक प्रचलन स्त्रियों के पहनावे और रात में लड़कियों के बाहर निकलने आदि पर ज्यादा ही नैतिकतावादी भाषण  देने लग गए हैं, जिसका लब्बोलुवाब यह होता है कि हाय अपना परम नैतिक समाज आज किधर जा रहा है। ऊपर जिन विषयों का उल्लेख किया गया है उन पर बहस और चर्चा हो इस पर किसी को आपत्ति नहीं हो सकती। लेकिन चूंकि इस चर्चा के लिए विचारोत्तेजना का कारण बना है जीएस रोड कांड, इसलिए यह मानने का कारण है कि ऐसी चर्चाएं शुरू करने वालों की मानसिकता अमूमन इस तरह की होती है - ऐसे परिधान पहनेगी तो ऐसे कांड करने वालों का क्या दोष, रात को ये लड़कियां क्या करने को बार में जाती हैं, हमारा समाज आधुनिकता की दौड़ में जिस तरह भाग रहा है“लोग राज्य में शराब के अधिक प्रचलन, स्त्रियों के पहनावे और रात में लड़कियों के बाहर उसका यही परिणाम होना था, आदि।“
ब्लॉग पर ब्यक्त उक्त विचारों की असहमति के रुप मे मुझे कहने दें कि भारतीय सामाजिक ब्यवस्था मे लौकिक शील रक्षण को प्रधानता दी जाती है। हमारा देश वह देश था जहां भाभी के चरण स्पर्ष करते समय पैरों के अलंकार ही देखे जाते थे। आज पश्चिमी सभ्यता के अंधानुकरण के चलते स्थितियां भले ही बदल जाये पर इससे वास्तविकता नहीं बदली जा सकती। पीड़ित लड़की के साथ बदसलूकी हूई वह निंदनीय है लेकिन इसके पीछे अन्यान्य कारणों के साथ साथ पहनावा, रात के समय बार मे जाना और फिर खा पी कर लड़खड़ाते हुए बाहर निकलना क्या प्रोवोकेटिव नहीं है। इसलिए इन चर्चाओं को ज्यादा ही नैतिकतावादी भाषण देने लग गये हैं कहना उचित नहीं लगता।
ब्लॉग पर इन चर्चाओं को गलत भी नहीं माना गया है, सिर्फ गलत माना है एक घटना विशेष के संदर्भ मे। कृपया मुझे सवाल करने दें कि जब हम अन्य मौकों पर किसी लड़की को अत्याधुनिक पहनावे मे देखते है तो क्या हमारी किसी न किसी रुप मे प्रतिकूल प्रतिक्रिया ब्यक्त नहीं होती है।
हमारे यहाँ की प्रगतिवादी महिलाएं बस एक ही चीज की माँग करती हैं वह है आजादी, समान अधिकार। मैं भी इनके पक्ष में हूँ लेकिन जहाँ तक मुझे लगता है कि इन सब के पिछे ये महिलाएं कुछ चिजो को भुल जा रहीं है। इन्हे ये नहीं दिखता की आजादी को खुलापन कहकर किस प्रकार से इनका प्रयोग किया जा रहा है। चुनाव प्रचार हो या शादी का पंड़ाल छोट-छोटे कपड़ो में महिलाओं को स्टेज पर नचाया जा रहा है।
पश्चिमी सभ्यता और संस्कृति के अन्धानुकरण के कारण अपनी मौलिक संस्कृति को लोग नजरंदाज करने लगे हैं। भारतीय जन मानस इसी कारण अलग प्रकार के सोच में ढ़लने लगा है। परिणामत: संस्कृति के प्राण तत्त्व त्याग, बलिदान, सदाचार, परस्परता और श्रमशीलता के स्थान पर पनपने लगी हैं-उच्छृंखलता, अनुशासनहीनता, आलसीपन और स्वार्थपरता जैसी प्रवृत्तियां। नई पीढ़ी इनके दुष्प्रभावों के व्यामोह में अपने को लुटाने और बरबाद करने में लग गई है।क्लबों, होटलों, बारों आदि में शराब और विलासिता में लिप्त अपने अतीत के नारीवाद को भूल रही है।भारतीय नारी अपनी लज्जा के लिए विश्व प्रसिद्ध है। शर्म उसका प्रिय गहना है, तभी तो विवेकानंद को कहना पड़ा कि भारतीय नारी का नारीत्व बहुत आर्कषक है। जयशंकर प्रसाद जैसे कवि नारी,तुम केवल श्रृद्धा हो कहकर चुप हो जाते है। मगर इन कम शब्दों में भी कितनी बड़ी बात है। नारी को पुरूषों के गुणों की कसौटी बताते हुए दार्शनिक गेटे कहते है कि नारियों का संपर्क ही उत्तमशील की आधारशिला है। शीलवती नारियो के संपर्क में आकार ही पुरूष चरित्रवान, धैर्यवान, एवं तेजस्वी बनता है। नारी सम्मान की बात याद आती हे तो हमारे पूर्वज मनु का कथन याद आता है कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवना निवास रत होते है। प्रसिद्ध दार्शनिक अरस्तू ने भी यही बात कही है कि स्त्री की उन्नति और अवनति पर ही राष्ट्र की उन्नति और अवनति निर्भर करती है। संसार में एक नारी को जो करना है वह पुत्री बहन,पत्नी और माता के पावन कर्तव्यों के अंतर्गत आ जाता है। फिर भी पता नहीं क्यों आधुनिकता के चक्कर मे पड़ी नारी पश्चिमी देशों के बनाए हुए अंधे रास्ते पर चलकर ग्लैमर की दुनिया में खोना चाहती है। और यही वह कदम है जो पंरपरागत मूल्यों पर चलने वाली कल की नारी और आज की स्वच्छंद नारी में अंतर स्पष्ट करता है। भारतीय नारी भारतीय संस्कृति के परंपरागत मूल्यों को त्यागकर विदेशी नारी की नकल कर रही है। आज बनावट, पैसे की चकाचौंध, विज्ञापन की दुनिया व फिल्मी माध्यमों से प्रभावित नारी ने अपने सारे परंपरागत मूल्यों को धोकर अश्रृद्धा का रूप धारण कर लिया है। आज भी नारी को कविवर जयशंकर प्रसाद की एक बात याद रखनी होगी कि नारी तुम केवल श्रृद्धा हो। आज नारी स्वयं अपनी भूल से अनेक समस्याओं से घिर गयी है ।

  








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें