शुक्रवार, 6 दिसंबर 2013

शो मस्ट गो ऑन


                        शो मस्ट गो ऑन             

गुवाहाटी समाज और सम्मेलन के बारे मे अपर असम के समाज को यह खुश फहमी रही है कि वहां के समाज और सम्मेलन की शाखा की ओर से हर वर्ग  के लोगों के साथ एक संवेदनशील रिश्ता रखा जाता है। लेकिन प्रातः खबर के 6 नवंबर के अंक मे श्री राजकुमार तिवाड़ी का ‘सम्मेलन की घोर संवेदनहीनता’ शीर्षक से लिखे बेबाक विचारों को पढ़ कर अपर असम के समाज की खुशफहमी को एक गहरा झटका लगा है। इस संदर्भ मे हमारे छोटे छोटे शहर और कस्बों जैसे गोलाघाट, डेरगांव, सरुपथार और बरपथार मे बसे समाज के लोगों मे गुवाहाटी से कहीं अधिक संवेदनशीलता देखने को मिलती है। इनके अलावा जोरहाट, टियोक, शिवशागर और डिबरुगढ़ तक समाज के लोगों मे भी परस्पर संवेदनशीलता का अभाव दूर दूर तक तक दिखलाई नहीं पड़ता। उससे आगे महाबाहू ब्रम्हपुत्र के उत्तरी तट पर बसे नगर सदिया जो आजकल छापाखोवा के नाम से जाना जाता है को इस लेखन मे शामिल कर वहां के हमारे समाज की एकता और उनके संवेदनशीलता के विचार एक विस्तृत मनोकाश की छवि का दर्शन कराता सा नजर आता है। इसकी वजह यह है कि यहां माहेश्वरी सभा, अग्रवाल सभा ब्राम्हण सभा का प्रादुर्भाव नही हो पाया है। छापाखोवा मे समाज के नेताओं की नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं की भीड़ है। नेताओं मे उन लोगों के नाम लिया जाता है जिनको नेता होने का गुमान हुआ ही नही। यहां की हर जटिल से जटिल सामाजिक समस्या का सर्वमान्य समाधान कुछ चुंनिदा लोगों के सहयोग से इस तरह कर दिया जाता हैं कि किसी भी पक्ष को कोई गिलवा शिकायत नहीं रहती।  

गुवाहाटी से भी हमारा समाज यही अपेक्षा रखता आया है और खास कर मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा से तो और भी अधिक उम्मीद की जाती है। क्योकि सम्मेलन का केन्द्रीय कार्यालय गुवाहाटी मे होने के कारण सम्मेलन की प्रदेश मे जितनी शाखाएं है उनमे गुवाहाटी शाखा से सबकी सिरमौर शाखा के रूप मे अपेक्षा की जाती रही है। लेकिन श्री तिवाड़ी ने उक्त शाखा के कर्ता-धर्ताओं की जिस मानसिकता का परिचय प्रातः खबर के माध्यम से समाज के सामने रखा उस मानसिकता से सामाजिक कार्यकर्ता काफी निराश हुआ है।

श्री प्रभुदयालजी जालान के ब्यक्तित्व की सामाजिकता पर कोई प्रश्न खड़ा नहीं किया जा सकता। ऐसे ब्यक्ति के पौत्र के निधन पर समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा का तथाकथित नेतृत्व के संवेदनहीन चरित्र से पूरा समाज ब्यथित और लज्जित है। हालांकि एक खबर के अनुसार (पश्चाताप कहें या विरोध) कुछ लोगों ने शाखा की समिति से त्यागपत्र भी दिया है लेकिन ‘क्या इससे होगा रुह के जख्मो को फायदा

             टूटे दिलों की सुन के ब्यथा रो रहे हो क्यों

         इस घूमती ज़मी की तुम तोड़ दो धूरी

              बेकार गर्दिशों पर खफा हो रहे  क्यो ?’

यद्यपि श्री प्रभूदयालजी जालान से ब्यक्तिगत स्तर पर मेरा कोई घनिष्टतम परिचय नहीं है लेकिन किसी समय सम्मेलन की केन्द्रीय समिति मे मै संयुक्त सचिव हुआ करता था। उस समय श्री जालानजी जी भी केन्द्रीय समिति की बैठक मे  अपने पुष्ट, सार्थक और ब्यावाहारिक विचार ब्यक्त कर सम्मेलन को सही दिशा दिया करते थे। ऐसे सामाजिक नेता प्रति प्रदर्शित प्रश्नसूचक मानसिकता निराशा जनक है।

 

नागेन्द्र शर्मा

गोलाघाट                            

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें